🎉 पलामू में पहली बार रोबोटिक तकनीक से सफल घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी, स्वास्थ्य क्षेत्र में नया इतिहास पलामू के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए यह एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है। निर्मला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर में पहली बार रोबोटिक तकनीक की सहायता से सफलतापूर्वक घुटना प्रत्यारोपण (Knee Replacement) सर्जरी की गई है। अस्पताल में दो मरीजों का पूर्ण घुटना प्रत्यारोपण ऑपरेशन रोबोट की मदद से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अत्याधुनिक तकनीक के जरिए मरीजों के खराब हो चुके घुटनों को बदलकर कृत्रिम घुटने लगाए गए, जिससे उन्हें लंबे समय से हो रहे दर्द और चलने-फिरने में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ ने बताया कि यह पलामू जिले की पहली रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी है। खास बात यह रही कि एक मरीज का ऑपरेशन झारखंड सरकार की राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत किया गया, जिससे मरीज को इलाज का खर्च नहीं उठाना पड़ा। इस उपलब्धि को लेकर राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत सहित कई सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने अस्पताल प्रबंधन एवं डॉक्टरों की टीम को बधाई दी है। 📍 पलामू | झारखंड #Palamu #NirmalaHospital #RoboticSurgery #KneeReplacement #HealthcareInnovation #JharkhandNews #MedicalTechnology #DrPraveenSiddharth #HealthNews #PalamuNews #BindassPalamuNews