मेदिनीनगर (पलामू)। भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के अवसर पर मेदिनीनगर पूरी तरह भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंग गया। शहर के विभिन्न मार्गों से निकली भव्य रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। “जय जगन्नाथ” के गगनभेदी जयघोष, भजन-कीर्तन और भक्तों की अपार आस्था से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
रथयात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग एवं कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और उत्साह ने आयोजन को भव्य एवं यादगार बना दिया।
रथयात्रा के दौरान रेडमा स्थित चंद्रशेखर आजाद चौक पर राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं शीतल पेयजल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा शिविर में कार्यकर्ताओं ने निस्वार्थ भाव से श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए मानव सेवा का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने भी इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर सदर एसडीएम संजय कुमार पांडे तथा सनातन धर्म प्रचारक अर्जुन पांडे उर्फ गुरु पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे। सेवा शिविर में चंद्रशेखर पांडे उर्फ छोटू पांडे, लवली गुप्ता, अविनाश देव, मंगल सिंह, सचिन तिवारी, आशुतोष तिवारी, लकी पांडे, अनिल दुबे, रमेश शुक्ला, संजय पांडे, मनीष ओझा उर्फ बबलू, बबलू पांडे, रंजीत सिंह, त्रिपुरारी पांडे, राजकुमार पांडे, भागवत मिश्रा, अखिलेश पांडे, मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु सेवा और व्यवस्था में सक्रिय रहे।
रथयात्रा का यह आयोजन भक्ति, सेवा और सनातन संस्कृति के अद्भुत संगम का प्रतीक बना। पूरे आयोजन ने समाज में श्रद्धा, सेवा, सद्भाव और एकता का संदेश दिया तथा भगवान जगन्नाथ के प्रति लोगों की अटूट आस्था को एक बार फिर उजागर किया।
न्यूज डेस्क। बिंदास पलामू

