भरत तिवारी मौत मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग को लेकर राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के बैनर तले मेदिनीनगर में आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और समाज के लोगों ने भाग लेकर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई। रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि भरत तिवारी के परिजनों की पीड़ा पूरे समाज की पीड़ा है। उन्होंने मामले की न्यायिक या सीबीआई जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन और तेज करेगा। वहीं सनातन धर्म सभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजीत तिवारी ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में कानून सर्वोपरि होता है। यदि किसी पर आरोप हैं तो उसके लिए न्यायालय और कानूनी प्रक्रिया मौजूद है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। इस वीडियो में देखें आक्रोश रैली की पूरी झलक, नेताओं के बयान और न्याय की मांग को लेकर उठी जनआवाज। नोट: Bindass Palamu News द्वारा इस खबर की यह सामग्री प्राप्त वीडियो एवं उपलब्ध जानकारी के आधार पर प्रकाशित की गई है। #BharatTiwari #AkroshRally #JusticeForBharatTiwari #Medininagar #Palamu #DevendraTiwari #AjitTiwari #NationalParshuramYuvaVahini #BreakingNews #JharkhandNews #HindiNews #NewsSpreadIndia #Justice #CBIInquiry #LatestNews

