पलामू के पोखराहा बाईपास पर एक बार फिर सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय नागेश्वर तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक स्वर्गीय देव कुमार तिवारी के पुत्र थे और गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह, पोस्ट उदयपुर के निवासी थे। वे पेशे से अमीन का कार्य करते थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि एक ट्रक का चक्का उनके सिर पर चढ़ गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने हेलमेट भी पहन रखा था, लेकिन दुर्घटना की गंभीरता इतनी अधिक थी कि हेलमेट भी उनकी जान नहीं बचा सका।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने विरोध स्वरूप सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब तीन घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने के बाद बड़ी मशक्कत से जाम हटाया गया।
आखिर पोखराहा बाईपास पर बार-बार हो रहे हादसों के लिए जिम्मेदार कौन है? कब रुकेगा मौत का यह सिलसिला? पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें।
#Palamu #PokhrahaBypass #RoadAccident #NageshwarTiwari #PalamuNews #JharkhandNews #BreakingNews #Medininagar #RoadSafety #AccidentNews #Garhwa #Ranka #HindiNews #NewsUpdate #PalamuAccident

